इंस्पायर अवॉर्ड योजना : जिला स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रदर्शनी 25 व 26 जून को, 255 विद्यार्थी अपने विज्ञान के ज्ञान का करेंगे प्रदर्शन

दो दिवसीय इंस्पायर अवॉर्ड जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी 25 एवं 26 जून को आयोजित होगी। इसमें 255 विद्यार्थी अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।

Jun 24, 2025 - 23:46
 0
इंस्पायर अवॉर्ड योजना : जिला स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रदर्शनी 25 व 26 जून को, 255 विद्यार्थी अपने विज्ञान के ज्ञान का करेंगे प्रदर्शन
इन्सपायर अवॉर्ड विज्ञान प्रदर्शनी 25 और 26 जून को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन 25 एवं 26 जून को चंपा विहार सागोद रोड, रतलाम पर होगा। इस प्रतियोगिता में जिले के 255 विद्यार्थी अपने मॉडल प्रदर्शित करेंगे। इन विद्यार्थियों के साथ इनके शिक्षक - शिक्षिका भी मौजूद होंगे। इस प्रदर्शनी में शिक्षा सत्र 2023-24 के 122 अवॉर्डी शामिल होंगे जिनमें 53 छात्राएं तथा 69 छात्र होंगे। इसी तरह शिक्षा सत्र 2024-25 के 133 अवॉर्डी शामिल होंगे जिनमें 73 छात्राएं तथा 60 छात्र होंगे।

उक्त आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजन समिति का गठन किया गया है। आयोजन के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी अशोक लोढ़ा (एडीपीसी - रमसा) तथा संयोजक सी. एल. सालित्रा (एपीसी - रमसा) को तथा जिला विज्ञान अधिकारी जितेंद्र जोशी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आयोजन के लिए 16 समितियों का गठन भी किया गया है, जिन्हें विभिन्न दायित्व दिए गए हैं।

शुभारंभ 25 जून को होगा

प्रदर्शनी का शुभारंभ 25 जून को दोपहर 12:30 बजे होगा। मुख्य अतिथि जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, विशेष अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशूराम निनामा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय होंगे। अध्यक्षता शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. संजय वाते करेंगे।

समापन 26 जून को होगा

प्रतियोगिता का समापन 26 जून को दोपहर 3 बजे होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर होंगे। विशेष अतिथि महापौर नगर निगम प्रहलाद पटेल एवं गुजराती साइंस कॉलेज इंदौर के पूर्व प्राचार्य डॉ. पी. के. दुबे होंगे। अध्यक्षता शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के पूर्व प्राचार्य डॉ. संतोष जोशी करेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।