SKILL SPRINT ! SSIT में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मिला सीखने, नेतृत्व और व्यक्तित्व निखारने का मंच, कंप्यूटर शिक्षा, खेल गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित रहे विशेष सत्र

श्री साई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रतलाम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय SSIT SKILL SPRINT कार्यक्रम के दौरान कंप्यूटर शिक्षा, खेल गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया।

SKILL SPRINT ! SSIT में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मिला सीखने, नेतृत्व और व्यक्तित्व निखारने का मंच, कंप्यूटर शिक्षा, खेल गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित रहे विशेष सत्र
रतलाम के श्री साई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में SSIT SKILL SPRINT का आयोजन किया गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उच्च शिक्षा की शुरुआत केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी हो होना जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ श्री साई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SSIT) में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय “SSIT SKILL SPRINT” का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, खेल गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न सत्रों के माध्यम से नई सीख और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक एवं व्यक्तित्वगत विकास को प्रोत्साहित करना था, ताकि वे अपने शैक्षणिक जीवन की सकारात्मक और मजबूत शुरुआत कर सकें। इसके अंतर्गत आयोजित कंप्यूटर प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान उन्हें कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांतों, आधुनिक तकनीकों, डिजिटल संसाधनों तथा उनके व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी दी गई।

संवादात्मक गतिविधियों और रोचक तथ्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी दुनिया की नई जानकारियों से परिचित कराया गया। इससे विद्यार्थियों में डिजिटल शिक्षा और तकनीकी ज्ञान के प्रति विशेष रुचि देखने को मिली।

पारंपरिक खेलों से विकसित हुई टीम भावना

कार्यक्रम में खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न पारंपरिक भारतीय खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आपसी सहयोग जैसे गुणों का विकास हुआ। साथ ही उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें

व्यक्तित्व विकास सत्रों में निखरी अभिव्यक्ति क्षमता

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आयोजित Personality Development (PD) कक्षाओं में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। इन सत्रों में संप्रेषण कौशल, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और समूह चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे उनकी अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।

ये भी पढ़ें

विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा आयोजन

संस्थान के अनुसार तीन दिवसीय SSIT SKILL SPRINT कार्यक्रम नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक साबित हुआ। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में ही नहीं, बल्कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने ऐसे नवाचारपूर्ण और कौशल आधारित आयोजनों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

ये भी पढ़ें