निर्वाचन / मनोनयन : अभा मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रतलाम शाखा के चुनाव संपन्न, आशा उपाध्याय अध्यक्ष एवं मंगला अग्रवाल सचिव मनोनीत

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नई कार्यकारिणी के लिए आशा उपाध्यक्ष को अध्यक्ष एवं मंगला अग्रवाल को सचिव चुना गया।

Apr 6, 2024 - 22:59
Apr 6, 2024 - 22:59
 0
निर्वाचन / मनोनयन : अभा मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रतलाम शाखा के चुनाव संपन्न, आशा उपाध्याय अध्यक्ष एवं मंगला अग्रवाल सचिव मनोनीत
आशा उपाध्याय (अध्यक्ष) एवं मंगला अग्रवाल (सचिव)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा रतलाम का दो वर्ष का कार्यकाल संपन्न होने पर चुनाव संपन्न हुए। इसमें पूर्व पार्षद आशा उपाध्याय अध्यक्ष और मंगला अग्रवाल सचिव चुनी गईं। उपाध्यक्ष के रूप में ललिता सोमानी और कोषाध्यक्ष हेमलता मालपानी को चुना गया।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूरे देश में सामाजिक कार्य करती है। मध्यप्रदेश इसकी शाखा हर नगर में है। रतलाम नगर की शाखा में सदस्यों की संख्या 50 है। संगठन द्वारा रतलाम सहित पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण, देहदान और नेत्रदान के लिए प्रोत्साहन, गरीब बच्चों, गर्भवतियों और कुपोषित बच्चों के हित से जुड़े कार्य करती है। गत वर्ष रतलाम नगर शाखा ने ऐसे ही कार्य करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। ऐसे संगठन में पदाधिकारी बनने पर निवृत्तमान अध्यक्ष पुष्पा राठी, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुलोचना लढ्ढा, कार्यकारणी सदस्य मधु सोमानी आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।