रतलाम । निर्वाचक नामावली को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक 1 अगस्त को, पत्रकार अपने आधारकार्ड के साथ उपस्थित रह सकते हैं

निर्वाचक नामावली के अपडेशन और आधारकार्ड के साथ सीडिंग को लेकर जिला प्रशासन द्वारा 1 अगस्त को बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें पत्रकार भी उपस्थित रह सकते हैं।

Jul 30, 2022 - 22:48
Jul 30, 2022 - 22:49
 0
रतलाम । निर्वाचक नामावली को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक 1 अगस्त को, पत्रकार अपने आधारकार्ड के साथ उपस्थित रह सकते हैं
निर्वाचक नामावली अपडेशन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । निर्वाचक नामावली के संशोधित फार्मों, नवीन सिक्युरिटी फीचर्स वाले मतदाता फोटो पहचान-पत्र के क्रियान्वयन एवं आधार नम्बर सीडिंग के सम्बन्ध में 1 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे बैठक आहूत की गई है। इसमें पत्रकार भी उपस्थित रह सकते हैं।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एम. एल. आर्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी करेंगे। आयोग द्वारा मतदाता सूची को निरन्तर शुद्धतम बनाया जा रहा है इस सम्बन्ध में उक्त बैठक में पत्रकार भी अपने आधारकार्ड के साथ उपस्थित रह सकते हैं।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।