विधायक दिलीप मकवाना एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल सैलाना के अध्यक्ष नियुक्त, लिखेंगे विकास की नई इबारत

राज्य शासन ने एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल का पुनर्गठन किया है। इसमें रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना को सैलाना का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Dec 24, 2022 - 22:44
Dec 24, 2022 - 22:44
 0
विधायक दिलीप मकवाना एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल सैलाना के अध्यक्ष नियुक्त, लिखेंगे विकास की नई इबारत
सीएम शिवराज सिंह चौहान को पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी नियुक्ति के लिएआभार ज्ञापित करते विधायक दिलीप मकवाना।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना को प्रदेश सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य शासन ने जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत गठित एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल का पुनर्गठन किया है। इसमें विधायक मकवाना को ऐसे सभी अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में विकास की गंगा बहाने के लिए अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। 

विधायक मकवाना के अध्यक्ष नियुक्त होने से उनसे जुड़े सभी प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ईष्ट मित्रों में हर्ष व्याप्त है। मकवाना को यह दायित्व सौंपे जाने से उनके द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, आदिम जाति कल्याण विकास मंत्री मीना सिंह, प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया,  पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व, रतलाम झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष, रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय सहित पार्टी और संगठन के सभी वरिष्ठों एवं कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित किया है। 

विधायक मकवाना की नियुक्ति के बाद अब आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी। दरअसल, उक्त क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा राशि जारी की जाएगी। इस योजना के माध्यम से क्षेत्र के नागरिक लाभांवित होंगे।

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।