नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की कवायद जारी, मतदाता जागरूकता अभियान गतिविधियों के संचालन हेतु अधिकारियों की नियुक्ति

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्ति किया है। अधिकारियों को मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ी गतिविधियां संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

May 19, 2022 - 11:12
Jun 7, 2022 - 16:13
 0
नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की कवायद जारी, मतदाता जागरूकता अभियान गतिविधियों के संचालन हेतु अधिकारियों की नियुक्ति
नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव मप्र।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम नगरी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 अंतर्गत जिले में अधिकारियों को नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियों के संचालन तथा पर्यवेक्षण का कार्य करेंगे।  

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जारी आदेश अनुसार जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के रूप में नगरीय निकायों के लिए अपर कलेक्टर एमएल आर्य को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जमुना भिड़े को जिम्मेदारी दी गई है।

नगरीय निकायों के लिए अनुभाग निकाय स्तर पर सहायक नोडल अधिकारी जिले के सभी एसडीएम, आयुक्त नगर पालिका निगम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी को बनाया गया है। त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।