प्राथमिक शिक्षक के 18527 पदों पर भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक जारी होगी अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की सूची

प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए सूची 30 दिसंबर तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

Dec 12, 2022 - 02:19
Dec 12, 2022 - 02:22
 0
प्राथमिक शिक्षक के 18527 पदों पर भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक जारी होगी अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की सूची
प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2020

एसीएन टाइम्स @ भोपाल  प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया जारी है। 18 हजार 527 के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की सूची 30 दिसंबर को जारी की जाएगी। 

 प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 के तहत भर्ती प्रक्रिया 17 नवंबर 2022 को शुरू हो चुकी है। प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 7,429 एवं जनजातीय कार्य विभाग के 11,098 पद पर संयुक्त काउंसलिंग से नियोजन किए जाने हैं। आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने बताया प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2022-23 के लिए अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रस्तावित सूची 30 दिसंबर, 2022 तक पोर्टल पर अपलोड होगी। अद्यतन जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल trc.mponline.gov.in सतत देख सकते हैं।

150

इस ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग), सेवा शर्ते एवं भर्ती नियम 2018 और इन नियमों में समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुसरण में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विस्तृत विवरण नियम, निर्देश, प्रक्रिया, रिक्तियाँ, आरक्षण अर्हता आदि स्पष्ट की जा चुकी है। इसका विवरण एम. पी. ऑनलाइन पोर्टल https://trc.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।