रतलाम जिले के जामण में मिली इंसानी खोपड़ी, यह पुरुष की है या महिला या बच्चे की, पता लगाने के लिए पुलिस करवा रही जांच

रतलाम जिले के पास जामण पाटली की खाल में इंसानी खोपड़ी मिली है। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है।

Dec 12, 2022 - 12:39
Dec 12, 2022 - 12:41
 0
रतलाम जिले के जामण में मिली इंसानी खोपड़ी, यह पुरुष की है या महिला या बच्चे की, पता लगाने के लिए पुलिस करवा रही जांच
रतलाम जिले में मिली इंसानी खोपड़ी। (फाइल फोटो)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जामण की खाल से एक इंसानी खोपड़ी मिली है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह किसी पुरुष की है, महिला की है अथवा बच्चे की। इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार दीनदयालनगर थाना पुलिस को पलसोड़ी निवासी नाथूलाल गुर्जर से जामण पाटली की खाल में इंसानी खोपड़ी मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खोपड़ी को अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उक्त खोपड़ी किसकी है। यह पुरुष की है अथवा किसी महिला की। यह बड़े की है अथवा किसी बच्चे की यह भी जांच की जा रही है।

शिवगढ़ के लापता व्यक्ति खोजते के दौरान मिली खोपड़ी

जानकारी के अनुसार शिवगढ़ के पास एक गांव का व्यक्ति पिछले दिनों से लापता है। उसके परिजन ने लापता व्यक्ति के जामण पाटली के पास देखने जाने की बात कही थी। इसके चलते परिजन उसकी तलाश में जामण पाटली पहुंचे थे, इसी दौरान उक्त खोपड़ी मिली।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।