कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में 24 फरवरी को होगा 24वें खेल चेतना मेले का पुरुस्कार वितरण और धन्यवाद समारोह भी होगा

24वीं अंतरविद्यालयीन खेलकूद स्पर्धा खेल चेतना मेले के पुरस्कार वितरण 24 फरवरी को होंगे।

Feb 23, 2024 - 22:53
 0
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में 24 फरवरी को होगा 24वें खेल चेतना मेले का पुरुस्कार वितरण और धन्यवाद समारोह भी होगा
खेल चेतना मेले का पुरस्कार वितरण समारोह 24 फरवरी को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम ।  क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला का पुस्स्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह 24 फरवरी को होगा। समारोह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री, फाउण्डेशन अध्यक्ष एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में होगा। विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहेंगी।

खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन ने बताया कि 24वीं अन्तरविद्यालयीन खेलकूद प्रतिस्पर्धा के तहत 4 दिवसीय खेल चेतना मेले का आयोजन जनवरी के पहले पखवाड़े में हुआ था। इसमें 18 खेल स्पर्धाओं में रतलाम शहर के विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों ने सहभागिता की थी। इसका पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह मंत्री काश्यप की उपस्थिति में होने जा रहा है। आयोजन 24 फरवरी की शाम को वीसाजी मेंशन में होगा। खेल चेतना मेला के तहत क्रिकेट, बैडमिन्टन, बॉस्केटबाल, खो-खो, कबड्डी, स्केटिंग, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, शतरंज, शूटिंग, व्हालीबाल, फुटबाल, तैराकी, मलखम्ब एवं योग में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए थे।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।