भाजपा ने नहीं निभाए घोषणा पत्र में दिए वचन, यह जनता के साथ धोखा है, जनता को बताएं- जीतू पटवारी

राहुल गांधी की 6 मार्च को रतलाम में प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली।

भाजपा ने नहीं निभाए घोषणा पत्र में दिए वचन, यह जनता के साथ धोखा है, जनता को बताएं- जीतू पटवारी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6 मार्च को आएगी रतलाम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लिया तैयारियों का जायजा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा के दो माह के शासन में प्रदेश पर हजारों करोड़ रुपए का क़र्ज़ बढ़ गया है। यही नहीं पूरे प्रदेश में अपराध भी तेजी से बढ़े हैं। भाजपा ने घोषणा पत्र में दिए वचन भी पूरे नहीं किए। यह जनता के साथ घोखा है। यह बात आप जनता को बताना चाहिए।

यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रतलाम में कही। वे 6 मार्च को रतलाम आ रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली और न्याय यात्रा के भव्य स्वागत करने की बात कही। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक को पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया ने भी सम्बोधित किया।

बैठक में ये रहे मौजूद

पूर्व विधायक पारस सकलेचा, रजनीकांत व्यास, शैलेंद्र सिंह अठाना,  फय्याज मंसूरी, संगीता कांकरिया, अमरसिंह शेखावत, सुजीत उपाध्याय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, सय्यद वुसत जैदी, नीलेश शर्मा, मिनाक्षी सेन, निलोफर खान, केशर बाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने किया। आभार जोएब आरिफ ने माना।