राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6 मार्च को रतलाम में, रतलाम शहर में सभा को संबोधित करेंगे, रोड शो भी करेंगे

राहुल गांधी 6 मार्च को रतलाम आ रहे हैं। वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रतलाम में रोड शो करेंगे। इसके लिए रतलाम शहर कांग्रेस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Mar 4, 2024 - 07:09
 0
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6 मार्च को रतलाम में, रतलाम शहर में सभा को संबोधित करेंगे, रोड शो भी करेंगे
राहुल गांधी 6 मार्च को रतलाम में।

शहर कांग्रेस ने की भव्य स्वागत की अपील

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6 मार्च को रतलाम आ रही है। इस मौके पर रतलाम शहर में सभा होगी और रोड शो भी होगा। यहां से वे सैलाना जाएंगे। इस दौरान राहुल गांधी जिलावासियों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताएंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वे 6 मार्च को दोपहर तीन बजे रतलाम आएंगे। उनका शहर के फव्वारा चौक पर रतलाम सहित अन्य शहरों से आए हुए कांग्रेसजनों द्वारा स्वागत किया जाएगा। यहां वे संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका रोड शो शुरू होगा।

यह रहेगा रोड शो का रूट

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कटारिया के अनुसार गांधी के रोड शो फव्वारा चौक से शुरू होकर गीता मंदिर रोड, लोकेंद्र भवन, दो बत्ती चौराहा, सर्किट हाउस, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टैंड, राम मंदिर, अलकापुरी चौराहा पहुंचेगा। यहां से वे सैलाना रवाना हो जाएंगे।

राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री कर रहे मर्गदर्शन

कटारिया ने बताया भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठकें जारी हैं। उन्हें मार्गदर्शन देन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप इंदौरा एवं पूर्व मंत्री व विधायक बाला बच्चन भी शहर में डेरा डाले हुए हैं। वे विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क कर रोड शो में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रोड शो के रूट के चौराहों को भी सजाया जाएगा। कटारिया ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और रतलामवासियों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में शामिल होकर न्याय यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।