भाजपा ने पूर्व पार्षद विष्णुकांता पांचाल और प्रेमलता देवड़ा सहित रतलाम के 24 नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया बाहर, देखें पूरी लिस्ट

भाजपा लगातार पार्टी के विरुद्ध काम करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी रतलाम नगर निगम चुनाव से जुड़े हुए 24 भाजपाइयों को पार्टी से निकाल दिया है। निष्कासन 6 वर्ष के लिए किया गया है।

Jul 6, 2022 - 00:45
 0
भाजपा ने पूर्व पार्षद विष्णुकांता पांचाल और प्रेमलता देवड़ा सहित रतलाम के 24 नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया बाहर, देखें पूरी लिस्ट
भाजपा।

भाजपा के 24 कार्यकर्ता 6 वर्ष के लिए निष्कासित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रतलाम नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे व पार्टी विरोधी कार्य कर रहे 24 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। सभी को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। निष्कासित नेताओं में पूर्व पार्षद विष्णुकांता पांचाल, प्रेमलता देवड़ा सहित अन्य शामिल हैं।

जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने निष्कासित किए लोगों की सूची जारी की है। इसमें शामिल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व पार्षद विष्णुकांता पांचाल व उनके बेटे झरनेश तथा वार्ड नंबर 25 से चुनाव लड़ रही पूर्व पार्षद प्रेमलता देवड़ा व उनके पति अशोक देवड़ा सहित अन्य शामिल हैं। वार्ड 19 से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं रुकमा टांक व उनके पति कमलेश टांक को भी पार्टी ने बाहर कर दिया है। इन सभी ने संबंधित वार्डों से पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट मांगा था लेकिन नहीं मिला। पूर्व एमआईसी सदस्य सीमा टांक द्वारा विधायक निवास पर किए गए प्रदर्शन में शामिल वार्ड आठ के मंगलसिंह पंवार को भी पार्टी ने बाहर कर दिया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।