रतलाम : जुआ खेल रहे 19 लोग गिरफ्तार, आरोपियो में 19 से किशोर से लेकर 55 साल के अधेड़ भी शामिल

रतलाम की माणक चौक पुलिस को 19 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपियों के पास से नकद राशि भी जब्त हुई है।

Feb 15, 2024 - 12:02
 0
रतलाम : जुआ खेल रहे 19 लोग गिरफ्तार, आरोपियो में 19 से किशोर से लेकर 55 साल के अधेड़ भी शामिल
रतलाम के माणक चौक थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जुआरी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । माणक चौक पुलिस ने शहर के सिलावटों का वास स्थित हरिजन बस्ती से जुआं खेल रहे 19 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 21 हजार 300 रुपए जब्त हुए।जुँआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट में  कार्यवाही की गई।

जानकारी के अनुसार माणक चौक पुलिस को शहर के सिलावटों का क्षेत्र में सार्वजनिक जुआ होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दबिश दी तो क्षेत्र की हरिजन बस्ती में 19 लोग जुआ खेलते मिले। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माणक चौक थाने पर सार्वजनिक जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

150

जुआरियों की धरपकड़ में निरीक्षक प्रीति कटारे, उप निरीक्षक प्रवीण वास्कले, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक अंगद प्रतापसिंह, बशील गणावा, शिवनाथसिंह राठौर, प्रधान आरक्षक मो. यूसुफ मंसूरी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 416 दिलीपसिंह रावत, सुधीरसिंह राठौर, रामलाल मईड़ा, आरक्षक संजय राठौर, चन्द्रशेखर, अविनाश मिश्रा, मुकेश गणावा, झन्ना गामड़, संदीप शर्मा, वीरेन्द्र बारोड़ की भूमिका रही है।

500
200

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  1. कमल पिता भेरूलाल प्रजापत (42), निवासी हरिजन मोहल्ला सिलावटों का वास रतलाम।
  2. वसीम पिता सलीम खान (40), निवासी ईश्वर नगर रतलाम।
  3. पारस पिता प्रकाश पंवार (26), निवासी 65 ईश्वर नगर रतलाम।
  4. नरेन्द्र पिता नंदकिशोर (23), निवासी 23 गवली मोहल्ला रतलाम।
  5. रफीक पिता शकिल खां (27), निवासी 204 ईश्वर नगर रतलाम।
  6. मोहन पिता कोदर निनामा (55), निवासी ग्राम पलसोड़ी थाना दीनदयाल नगर रतलाम।
  7. रवि पिता कैलाश मालवीय (33), निवासी 307 मोती नगर रतलाम।
  8. राजेश पिता चांदमल जैन (53), निवासी 284 दीनदयाल नगर रतलाम।
  9. मुकेश पिता रूगनाथ प्रजापत (42), निवासी 119 शक्तिनगर रतलाम।
  10. शेखर पिता तुलसीराम जाधव (19), निवासी 62 हनुमान मंदिर बरबड़ रतलाम।
  11. ईदरीस पिता कय्यूम खां (36), निवासी 103 विरियाखेड़ी शीतला माता मंदिर के पास रतलाम।
  12. राकेश पिता बाबूलाल परमार (34), निवासी ग्राम शिवपुर थाना बिलपांक जिला रतलाम।
  13. आसिफ पिता फैय्याज खान (30), निवासी बरबड़ हनुमान मंदिर के पास रतलाम।
  14. कालू पिता बालूजी माली (40), निवासी कल्याण नगर गौशाला के सामने रतलाम।
  15. मुकेश पिता गंगाराम माली (38), निवासी बड़ा कब्रस्तान अमृत सागर तालाब रतलाम।
  16. संजय पिता पारसमल जैन (51), निवासी 01 हिम्मत विहार कॉलोनी रतलाम।
  17. धर्मेन्द्र पिता कन्हैयालाल गवली (34), निवासी ग्राम सरवनीखुर्द रतलाम।
  18. जितेन्द्र पिता हरीनारायण नायक (26) निवासी मोतीनगर रतलाम।
  19. संदीप पिता कपिल यादव (19), निवासी ईश्वर नगर रतलाम।
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।