नवनिर्वाचित BJP जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने CM डॉ. यादव व प्रदेशाध्यक्ष शर्मा का आभार जताया, मंत्री काश्यप से की सौजन्य भेंट

रतलाम के नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की।

Jan 16, 2025 - 00:30
Jan 16, 2025 - 00:55
 0
नवनिर्वाचित BJP जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने CM डॉ. यादव व प्रदेशाध्यक्ष शर्मा का आभार जताया, मंत्री काश्यप से की सौजन्य भेंट
नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा नेतृत्व द्वारा पुनः जिलाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर उपाध्याय को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा नेता प्रवीण सोनी विशेष रूप से मौजूद रहे।

त्रिपाठी के अनुसार जिला भाजपा के पुनर्निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्याय ने भोपाल में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप से भी सौजन्य भेंट की। उपाध्याय ने पुष्पगुच्छ से मंत्री का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, भाजपा नेता प्रवीण सोनी आदि मौजूद रहे। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।