LPG को लेकर रतलाम कलेक्टर की फुलप्रूफ प्लानिंग, ग्राहकों को नहीं होगी दिक्कत, गड़बड़ी करने वालों पर होगी FIR
अगर आप LPG सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम। घरेलू गैस सिलेंडर क्यों उपलब्धता को लेकर जताई जा रहा है। कलेक्टर ने साफ कहा है कि आमजन को घरेलू गैस सिलेंडर की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए फूल प्रूफ प्लानिंग की जा रही है। अगर कोई गड़बड़ी करता है या कालाबाजारी करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
ईरान, इजरायल और अमेरिका की तनातनी के बीच पेट्रोलियम पदार्थों और एलजी की उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की रही है। इस बीच गैस सिलेंडर बुकिंग की व्यवस्था मे व्यवधान आने से आमजन काफी चिंतित हैं। इसे लकर रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अमजन को घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
बुकिंग की सूची चस्पा करना जरूरी
कलेक्टर ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे सिलेंडर की बुकिंग करने वाले ग्राहकों सूची चस्पा करें। सिलेंडर की डिलीवरी सूची के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिसने पहले बुकिंग कराई है उसे पहले, और बाद में बुकिंग कराने वाले को उसके बाद सिलेंडर प्राप्त होगा। कलेक्टर ने कहां है कि यदि पता चलता है कि बाद में बुकिंग करने वाले को पहले सिलेंडर डिलीवर कर दिया गया है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई जाएगी।
ये भी हैं प्राथमिकता में
कलेक्टर सिंह ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा अस्पताल, हॉस्टल, मध्यान भोजन के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि एलजी के आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों पर अमल किया जाएगा। पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी की सप्लाई चैन को लेकर बुधवार को पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक भी होने वाली है।


