मुलाकात में राहत की बात ! सैलाना में शीघ्र होगी महिला चिकित्सक की नियुक्ति, कलेक्टर राजेश बाथम ने नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला को किया आश्वस्त

सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष ने कलेक्टर से मुलाकात कर महिला चिकित्सक की कमी से स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को होने वाली परेशानी बताई। कलेक्टर ने सीएमएचओ को चिकित्सक की नियुक्ति के आदेश दिए।

Jul 25, 2025 - 21:57
Jul 25, 2025 - 23:11
 0
मुलाकात में राहत की बात ! सैलाना में शीघ्र होगी महिला चिकित्सक की नियुक्ति, कलेक्टर राजेश बाथम ने नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला को किया आश्वस्त
कलेक्टर को पत्र सौंपते सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला 'लक्की'।

एसीएन टाइम्स @ सैलाना । नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लम्बे समय से महिला चिकित्सक नहीं होने से महिलाओं को उपचार में खासी दिक्कतें हो रही हैं। इसी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने शुक्रवार को कलेक्टर राजेश बाथम से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। इसमें सैलाना के स्वास्थ्य केन्द्र पर तुरन्त महिला चिकित्सक की नियुक्ति की आवश्यकता जताई। कलेक्टर ने स्थिति की गम्भीरता देखते हुए तत्काल सीएचएमओ डॉ. संध्या बेलसरे से दूरभाष पर चर्चा कर सैलाना में महिला चिकित्सक नियुक्त करने के निर्देश दिए।

ज्ञापन में नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला ने बताया कि सैलाना आदिवासी अंचल है। यहां की आबादी   के मान से एक महिला चिकित्सक की नितान्त आवश्यकता है। अक्सर महिलाओं को उपचार के लिए रतलाम जाना पड़ता हैं। यह आर्थिक और मानसिक दोनों दृष्टि से कष्ट कारक है। आर्थिक रूप से सम्पन्न परिवार तो फिर भी अपना उपचार रतलाम पहुंच कर निजी अस्पतालों में करवा लेते हैं परंतु गरीबों के लिए ये सम्भव नहीं है। अगर सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला चिकित्सक की नियुक्ति हो जाती है तो हर तबके को राहत मिलेगी।

150

सीएमएचओ को दिए निर्देश

500
200

कलेक्टर ने बात की गंभीरता के मद्देनजर तत्काल सीएचएमओ को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने शुक्ला को आश्वस्त किया कि जल्दी ही सैलाना के शासकीय अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति होगी। गौरतलब है कि रतलाम जिले में अकेले क्लास-1 श्रेणी के 65 फीसदी पद रिक्त हैं। यह बात खुद सीएमएचओ ने पिछले दिनों मीडिया से चर्चा के दौरान बताई थी। यही हाल क्लास-2 डॉक्टरों भी ही है। इसी का असर है कि लोगों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसका फायदा नीम-हकीम (क्वैक्स) और कॉर्पोरेट संस्थान में तब्दील होते निजी अस्पतालों से संचालक और डॉक्टर उठा रहे हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।