एजुकेशन न्यूज़ ! रतलाम में ही रहकर बन सकेंगे डॉक्टर और इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट का नया शिक्षण सत्र 1 अप्रैल से

अब रतलाम के विद्यार्थियों को डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए बड़े शहर जाकर पढ़ाई करने की जरूरत नहीं है, वे यहीं रहकर अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट में ही अपने सपने साकार कर सकते हैं।

Mar 29, 2026 - 20:42
 0
एजुकेशन न्यूज़ ! रतलाम में ही रहकर बन सकेंगे डॉक्टर और इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट का नया शिक्षण सत्र 1 अप्रैल से

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्या आप डॉक्टर (Doctor) और इंजीनियर (Engineer) बनना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि इसके लिए आपको किसी अन्य शहर नहीं जाना पड़े? यदि आपका जवाब हां में है तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं और सही खबर पढ़ रहे हैं। आप डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना रतलाम (Ratlam) में ही पूरा हो सकता है। इस सपने को साकार करने में आपकी मदद करेगा शहर के शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट (Abhyas career Institute), जहां 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है।

सपनों को उड़ान देने वाला संचालक मंडल।

संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर नीलिमा कुमावत ने बताया कि जो विद्यार्थी डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए अभ्यास इस वर्ष एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। अब विद्यार्थियों को कोटा या इंदौर जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी यहीं रह कर अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। अनेक विद्यार्थी रतलाम में रहकर ऐसा कर भी रहे हैं। इसका उदाहरण पिछले वर्ष देखने को मिला, जब संस्थान से 90 से अधिक विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेज में चयन हुआ, जो शहर के लिए गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें

NEET एवं JEE नए बैच हो रहे शुरू

रतलाम में मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद विद्यार्थियों की मेडिकल क्षेत्र में रुचि बढ़ी है तथा शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं में भी लगातार सुधार हुआ है। संस्थान में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के साथ ही NEET एवं JEE की तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए भी NEET एवं JEE के नए बैच प्रारंभ किए जा रहे हैं। इससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

कम खर्चे में मिलेगी गुणवत्तावाली शिक्षा

अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में पढ़ाई का माहौल शांत, सुरक्षित और व्यवस्थित है, जिससे विद्यार्थी अपने परिवार के पास रहकर एकाग्रता के साथ तैयारी कर सकते हैं। बड़े शहरों की तुलना में यहां कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो रही है, जिससे अभिभावकों को भी राहत मिलती है। संस्थान का सिस्टम पूरी तरह से व्यवस्थित है, जहां नियमित टेस्ट, प्रगति रिपोर्ट एवं अभिभावकों को समय-समय पर जानकारी दी जाती है। अनुभवी फैकल्टी की टीम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

Google NewsFollow Us
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।