RCL सीजन-4 : रतलाम चैंपियन लीग का आतिशबाजी के साथ हुआ शुभारंभ, हिंद टाइटंस ने 62 रन का लक्ष्य मात्र 16 गेंद में 62 रन बना कर जीता मैच

रतलाम में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा रतलाम चैम्पियंस लीग का शुभारंभ हुआ। स्पर्धा में 14 टीमें भाग ले रही हैं।

Mar 29, 2026 - 01:44
 0
RCL सीजन-4 : रतलाम चैंपियन लीग का आतिशबाजी के साथ हुआ शुभारंभ, हिंद टाइटंस ने 62 रन का लक्ष्य मात्र 16 गेंद में 62 रन बना कर जीता मैच
शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी एवं महापौर प्रहलाद पटेल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में आयोजित रतलाम चैम्पियन लीग क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ श्री कृष्णानंद जी महाराज (बगलामुखी, खाचरोद पीठाधीश्वर), श्री शिवानंद गीरी जी  महाराज, पंडित भारद्वाज जी, प्रेरणादायक पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रह्लाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के आतिथ्य में हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कृष्णानंद महाराज ने कहा कि खेल युवा पीढ़ी के लिए खेल मैदान से जोड़ने के साथ जीवन में अच्छे चरित्र और अनुशासन जैसे नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की यही सोच रही की खेल मैदान से युवा अधिक से अधिक जुड़ें। खेलने से तनाव कम होता है, मनोदशा सकारात्मक होती है और स्थिरता, धैर्य एवं ध्यान बढ़ता है। साथ ही खेलों से सामाजिक संबंधों का विकास के साथ नेतृत्व कौशल बढ़ता है।

11 अप्रैल तक चलेगी स्पर्धा, पेवेलियन में 1500 दर्शक बैठ सकेंगे 

महापौर प्रह्लाद पटेल ने कहा कि खेलों से जहां हमें अनुशासनात्मक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। वहीं दूसरी ओर एक टीम के रूप में कार्य करने की सीख भी मिलती है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। शुभारंभ अवसर पर भव्य आतिशबाजी की गई। सभी अतिथियों ने स्पर्धा में भाग ले रही टीमों से परिचय प्राप्त किया। बता दें कि, टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा 11 अप्रैल तक चलेगी। इसमें 14 टीमों लीग पद्धति से मैच खेलेंगी। स्पर्धा का आनंद लेने के लिए 1500 दर्शकों के बैठने के लिए पेवेलियन बनाया गया है।

पहले दिन : हाट रोड सुपर किंग्स, सूर्या वारियर्स और पाइनेंस सर्किल ने जीते मैच

संयोजक विकास कोठारी यतेंद्र भारद्वाज सचिव जयेश राठौर ने बताया कि पहले दिन खत्म इलेवन टीम के खिलाड़ी बैंड बाजे के साथ मैदान में उतरे। पहला मैच हॉट रोड सुपर किंग्स एवं रेलवे रॉकेट के मध्य हुआ। 10 ओवर के मैच में हाट रोड किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में रेलवे रॉकेट 8 विकेट खोकर मात्र 85 रन ही बना सकी। इससे हॉट रोड सुपर किंग्स 30 रन से अपने विजय अभियान का आगाज किया। इम्तियाज हुसैन मैन ऑफ द मैच के साथ बेस्ट बल्लेबाज भी रहे। गौरव पाठक बेस्ट बॉलर रहे।

ये भी पढ़ें

दूसरा मैच सूर्या वॉरियर्स विरुद्ध हिंद टाइटंस के मध्य हुआ। सूर्या वॉरियर्स ने 38 रन से जीत दर्ज की। टीम के राजेश सोनकर की आतिशी पारी 19 बाल पर 44 रन रही। मैन ऑफ द मैच चुने गए। तीसरा मैच पुलिस बॉयज डुग्गू विरुद्ध फाइनेंस सर्किल के मध्य हुआ। फाइनेंस सर्किल ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच अक्षय चौधरी रहे।

दूसरे दिन : हिंद टाइटंस, खतम इलेवन और एनएनजी विजयी रहीं

स्पर्धा के दूसरे दिन पहला मैच रेलवे रॉकेट और हिंद टाइटंस के मध्य हुआ। इसमें रेलवे रॉकेट ने 10 ओवर में 60 रन 10 विकेट पर बनाए। जवाब में हिंद टाइटंस ने स्पर्धा का यह मैच 16 बालों में चौके-छक्के की मदद से 62 रन बनाकर जीत लिया। दूसरा मैच शेरानी किंग्स और खतम इलेवन के मध्य हुआ। टीम शेरानी ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 91 रन बनाए। खतम इलेवन ने मात्र 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर ही विजय श्री हासिल कर ली। टीम के ललित खुशयानी के शानदार 6 छक्के और 3 चौकों के साथ अपना अर्ध शतक पूरा किया। यह RCL के इस सीजन का पहला अर्ध शतक रहा।

ये भी पढ़ें

तीसरा मैच जवाहर टाइगर्स और एनएनजी के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए जवाहर ने 10 ओवर में 83 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में एनएनजी ने 7 विकेट खोकर मात्र 8.3 ओवर में ही जीत दर्ज की। सभी मैन ऑफ द मैच स्व. श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में उनके सुपुत्र असीम ओझा की ओर से प्रदान किए जाएंगे।

ये उपस्थित रहे

स्पर्धा के दौलान महेंद्र कोठारी, वैभव जाट, देवशंकर पांडेय, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, दिनेश राठौर, प्रिंस बना, दीपक मईड़ा, गोपाल सोलंकी, अनारसिंह, किशोर बिजरावत, रखब, अरुण चौरड़िया, लवकेश जोशी, योगेंद्र जादोन, अजय मालाकार, दिग्विजय सिंह, कवि चंचल, विजय राठौर, अविनाश शर्मा, चेतन शर्मा, प्रशांत व्यास सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।