पुलिस को सफलता ! रतलाम में 50 लाख रुपए की MDMA ड्रग जब्त, रिंगनोद पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रतलाम जिले की मानखेड़ा पुलिस ने 500 ग्राम MDMA ड्रग के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पादार्थ का मूल्य 50 लाख रुपए है।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जारी है। रिंगनोद थाना क्षेत्र की माननखेड़ा चौकी पुलिस ने बीती रात एक पिकअप वाहन से 50 लाख रुपए का MDMA ड्रग जब्त किया। ड्रग के अवैध परिवहन के आरोप में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रिंगनोद थाना प्रभारी के नेतृत्व में माननखेड़ा पुलिस चौकी ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। दिनांक 29.03.2026 को रात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बोलेरो पिकअप वाहन नम्बर MP46ZC7839 से तीन व्यक्ति MDMA ड्रग लेकर मंदसौर तरफ से आ रहे हैं। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश मालवीय एवं टीम ने पुलिस चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबन्दी कर उक्त वाहन को रुकाकर तलाशी ली। वाहन में 500 ग्राम MDMA ड्रग जब्त हुई।
ये भी पढ़ें
तीनों आरोपी मंदसौर जिले के
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए कार्यवाही की और वाहन में सवार आरोपियों सुमित पिता जीवनदास बैरागी (20) निवासी किला रोड मन्दसौर, प्रकाश पिता भेरूलाल गुर्जर (19) निवासी खेड़ा थाना नाहरगढ़ जिला मन्दसौर तथा रिहान पिता अरबाज खान (19) निवासी अभिनन्दन कॉलोनी मन्दसौर को गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा वारदात में उपयोग किया जा रहा वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से ड्रग उपलब्ध करवाने वाले और वह कहां-किसे देना था, यह पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपियो से जप्तशुदा MD ड्रग्स के संबंध मे पुछताछ की जा रही है। जब्त हुए मादक पदार्थ का मूल्य 50 लाख रुपए है।
ये भी पढ़ें
इनकी भूमिका सराहनीय रही
मादक पदार्थ जब्त करने और आरोपियों को पकड़ने में रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, माननखेड़ा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धनसिंह जगावत, आरक्षक घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, नरेन्द्र सिंह, कृष्णपालसिंह, सैनिक सुरेश उपाध्याय, जालमसिंह व शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।






