बड़ी उपलब्धि : रतलाम सीए ब्रांच बनी देश की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच, 8 फरवरी को दिल्ली में आयोजित समारोह में होगी सम्मानित

रतलाम की सीए ब्रांच को भारत की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच चुना गया है। संस्था को 8 फरवरी को दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा।

Feb 4, 2024 - 21:28
Feb 4, 2024 - 21:39
 0
बड़ी उपलब्धि : रतलाम सीए ब्रांच बनी देश की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच, 8 फरवरी को दिल्ली में आयोजित समारोह में होगी सम्मानित
रतलाम सीए ब्रांच भारत की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच घोषित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। रतलाम सीए ब्रांच को भारत की सर्वश्रेष्ठ सीए ब्रांच चुना गया है। संस्था 8 फरवरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

रतलाम सीए ब्रांच की चेयरपर्सन प्रणीता जैन ने एसीएन टाइम्स को बताया रतलाम ब्रांच को यह सफलता सभी कार्यकारिणी सदस्यों के अथक प्रयासों और संस्था से जुड़े सदस्यों के सहयोग के कारण संभव हुई है। जैन के अनुसार भारत में द चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की कुल 172 ब्रांच हैं। इनसे 3 लाख 66 हजार से अधिक चार्टर्ड एकाउंटेंट जुड़े हुए हैं जिनमें से 1 लाख 4 हजार महिलाएं हैं। वर्तमान में संगठन से 7 लाख 90 हजार से ज्यादा विद्यार्थी जुड़े हुए हैं जिनमें से 3 लाख 40 हजार के करीब छात्राएं हैं।

सालभर में किए जाने वाले कार्यों और नवाचारों के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर मार्किंग की जाती है। इस प्रक्रिया में इस वर्ष रतलाम सीए ब्रांच पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। आईसीएआई द्वारा 8 फरवरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें रतलाम सीए ब्रांच को आईसीएआई के प्रेसिडेंट अनिकेत सुनील तलाटी सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुरस्कृत किया जाएगा।

विश्व स्तर पर भी कर रहा सहयोग

आईसीएआई विश्व के विभन्न देशों में सक्षमता, निर्माण और लेखांकन वृत्ति को संस्थागत बनाकर सहायता कर रहा है। पूर्व में नेपाल, भूटान, जिबूटी, मंगोलिया, सीपीएपीएनजी समर्थन उपलब्ध करा रहा था। अब आईसीआई संयुक्त कार्यक्रमों, अनुसंधान, ज्ञान साझा किए जाने संबंधी क्रियाकलाप विश्वभर के 15 लेखांकन निकायों के साथ परस्पर सहयोग करार कर रहा है।

रतलाम ब्रांच को ऐसे हासिल की सफलता

चेयरपर्सन प्रणीता जैन ने बताया रतलाम सीए ब्रांच की प्रबंध कार्यकारिणी में 6 सदस्य हैं। वाइस चेयरमैन अभिषेक रांका, सेक्रेटरी आकाश मित्तल, ट्रेजरार मोहित श्रीमाल, सिकासा चेयरमैन अंचल मूणत और एक्जिक्यूटिव मेंबर अंकित बरमेचा हैं। इन सभी के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें से 15 से अधिक जागरूकता कार्यशालाएं, करारोपण की जानकारी देने के लिए शिविर, 40 नए सीए के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके अलावा स्पोर्ट्स एक्टिवटी, ऑनलाइन फ्रॉड जागरूकता सेमिनार, ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने सहित सहित अन्य कार्य किए गए।

320 सीएम रजिस्टर्ड हैं ब्रांच में

बता दें की रतलाम सीए ब्रांच प्रतिष्ठित ब्रांच है। स्थापना के बाद से ही इसकी अच्छी साख है। वर्तमान में करीब 320 सीए पंजीबद्ध हैं। इसमें प्रतिमाग 10 से 15 नए सीए जुड़ते हैं। रतलाम सीए ब्रांच की चेयरपर्सन जैन के अनुसार उन्हें स्टेट लेवल पर भी उल्लेखनीय सफलता हासिल होने की उम्मीद हैं। जैन ने बताया रतलाम सीए ब्रांच सेंट्रल इंडिया रीजन में आती है जिसमें कुल 7 ब्रांच हैं। इनके कार्यों का आकलन भी किया जा रहा है जिसके परिणाम इसी माह संभावित है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।