एमआर यूनियन ने पारित किया दवाइयों से GST हटाने व 28-29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल सफल बनाने का प्रस्ताव, अश्विनी शर्मा फिर बने अध्यक्ष

एमआर एसोसिएशन द्वारा दवाइयों पर से जीएसटी हटाने को लेकर मांग की जा रही है। इसके सहित अन्य मुद्दों को लेकर 28 और 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। इसे सफल बनाने के लिए रतलाम इकाई द्वारा  द्विवार्षिक सम्मेलन के दौरान संकल्प पारित किया गया। नई कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ।

Mar 20, 2022 - 20:06
Mar 20, 2022 - 20:08
 0
एमआर यूनियन ने पारित किया दवाइयों से GST हटाने व 28-29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल सफल बनाने का प्रस्ताव, अश्विनी शर्मा फिर बने अध्यक्ष
एमआर यूनियन के चुनाव संपन्न कराते निर्वाचन अधिकारीगण।

एमआर यूनियन के द्विवार्षिक सम्मेलन में हुआ नई कार्यकारिणी का चुनाव, सचिव हरीश सोनी और कोषाध्यक्ष कमलेश देशमुख चुने गए

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एमआर यूनियन (Medical and Sales Representative Association ) का द्विवार्षिक सम्मेलन स्थानीय निजी होटल में समपन्न हुआ। इस दौरान आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। इसमें सर्वानुमति से अश्विनी शर्मा अध्यक्ष, हरीश सोनी सचिव और कमलेश देशमुख कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी सदस्यों को परिचय-पत्रों का वितरण भी किया गया।

150

(द्विवार्षित सम्मेलन में अध्यक्षीय उद्बोधन देते अध्यक्ष अश्विनी शर्मा।)

500
200

सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने अध्यक्षीय उदबोधन दिया। सचिव हरीश सोनी ने दो वर्षा का अपना अपना प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष कमलेश देशमुख ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया गया। इस मौके पर दवाइयों पर शून्य फीसदी जीएसटी तथा 28 एवं 29 मार्च की  प्रस्तावित अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने का प्रस्ताव भी पास किया गया।

नई कार्यकारिणी में इनको मिला स्थान

इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई का चुनाव किया गया। दो वर्ष के लिए चुनी गई कार्यकारिणी में पुनः अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, सचिव हरीश सोनी और कोषाध्यक्ष कमलेश देशमुख चुने गए। उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, दो सह सचिव स्नेहिल मोघे और राशिद खान तथा यूनिट रिपोर्टर पुलकित जोशी चुने गए। 10 सदस्यीय कार्यकारिणी भी चुनी गई। चुनाव अधिकारी विनय दुबे एवं सुंदर केवलरामनी थे।

सदस्यों को पहचान पत्र वितरित

आयोजन के दौरान सभी सदस्यों को संस्था का पहचान-पत्र (i-card) भी प्रदान किया गया। संचालन कॉम अविनाश पोरवाल ने किया एवं आभार निखिल मिश्रा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर एमआर मनोज असाटी, जीतूसिंह राठौर,किशोर चौहान, सचिन तिवारी, प्रशांत पाठक, आनंद गढ़वाल, संजय व्यास, वरुण सोलंकी, गोपाल चौहान सहित अन्य मौजूद थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।