श्री राम नवमी की तैयारी : महाआरती से पहले संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप देंगे भक्तिमय प्रस्तुति, पुलिस व प्रशासन ने जांची व्यवस्थाएं, देखें वीडियो...

श्री राम नवमी को रतलाम में 10 हजार दीपकों से होने वाली महाआरती के दौरान संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप की भक्तिमय प्रस्तुति होगी। इसके लिए यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने स्थल का जायजा लिया।

Apr 14, 2024 - 16:36
Apr 14, 2024 - 17:02
 0
श्री राम नवमी की तैयारी : महाआरती से पहले संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप देंगे भक्तिमय प्रस्तुति, पुलिस व प्रशासन ने जांची व्यवस्थाएं, देखें वीडियो...
रतलाम में श्री राम नवमी पर होने वाली महाआरती से पहले संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप देंगे प्रस्तुति।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री रामनवमी पर शहर में होने वाली महाआरती से पूर्व वैश्विक मंच पर प्रस्तुति देने वाले प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप भक्तिमय प्रस्तुति देंगे। इसके पश्चात बनारस का गंगा आरती दल, हजारों शहरवासियों के साथ दस हजार दीपों से प्रभु श्रीराम की महाआरती करेगा।

श्री रामनवमी पर श्री राम जन्मोत्सव मनाने की तैयारी जोरों पर है। रतलाम में होने वाले इस अनूठे धार्मिक आयोजन का साक्षी पूरा रतलाम बनेगा। 10 हजार दीपकों से होने वाली महाआरती से पहले संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप द्वारा भक्तिरस से भरपूर प्रस्तुति दी जाएगी। गौरतलब है कि काश्यप ने कतर के दोहा में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप के संगीत समारोह में अपने बैंड के साथ प्रस्तुति देकर देश के साथ रतलाम का नाम रोशन कर चुके हैं।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि 17 अप्रैल को होने वाले आयोजन के लिए यातायात प्रबंध हेतु पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी महलवाड़ा पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर समिति के निर्मल लुनिया, रामबाबू शर्मा, यातायात डीएसपी अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी पृथ्वीसिंह खलाटे, सूबेदार अनोखीलाल, सर्वेश त्रिवेदी एवं राहुल शर्मा उपस्थित रहे।

समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी, सदस्य मोहनलाल भट्ट, मुन्नालाल शर्मा, राजेश कटारिया, संजय व्यास, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, रामबाबू शर्मा, अनिल पोरवाल, राकेश नागर, मनोहर पडियार, महेश डोडियार, सुदीप पटेल, प्रद्युम्न मजावदिया आदि ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में पधारकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।