...ताकि विद्यालय और विद्यार्थी बनें सक्षम ! शिवगढ़ जनशिक्षा केंद्र में हुआ संकुल स्तरीय सक्षम समीक्षा बैठक का आयोजन, रेड जोन के स्कूलों को सुधार के निर्देश दिए

रतलाम जिले के शिवगढ़ संकुल में सक्षम कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आहूत की गई। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की सराहना की गई।

Nov 16, 2025 - 16:33
Nov 16, 2025 - 17:04
 0
...ताकि विद्यालय और विद्यार्थी बनें सक्षम ! शिवगढ़ जनशिक्षा केंद्र में हुआ संकुल स्तरीय सक्षम समीक्षा बैठक का आयोजन, रेड जोन के स्कूलों को सुधार के निर्देश दिए
सक्षम समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए संकुल प्राचार्य।

एसीएन टाइम्स @ सैलाना । सैलाना विकासखंड के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल शिवगढ़ जनशिक्षा केंद्र में संकुल स्तरीय सक्षम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जन शिक्षा केंद्र से जुड़े सभी 09 माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान सक्षम कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगे की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ।

संकुल प्राचार्य जितेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में जन शिक्षक रमेशचंद्र परिहार एवं सक्षम विकासखंड प्रबंधक योगेंद्र सिंह उमठ द्वारा आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के अंत में उपस्थित संस्था प्रभारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने सुझाव भी साझा किए। सक्षम कार्यक्रम को विद्यालय स्तर पर और प्रभावी बनाने का संकल्प भी लिया गया।

इन प्रमुख बिंदुओं पर दिया जोर

  • ग्रीन जोन विद्यालयों की सराहना की।
  • रेड जोन विद्यालयों को सुधार के लिए प्रेरित किया।
  • प्रत्येक विद्यालय को सक्षम कम्पोनेंट के सभी बिंदुओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
  • SQMF फॉर्म के उपयोग संबंधी जानकारी और डेमो दिया।
  • प्रत्येक विद्यार्थी के पास ‘मेरी सीख’ कॉपी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
  • सेशन रिपोर्टिंग समय पर करने के निर्देश दिए।
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।