महिला कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन ! महिलाओं के संघर्ष बिना घर, परिवार और समाज कभी स्वर्ग नहीं बन सकता- पूर्णिमा पांडेय

रतलाम में महिला कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया. इसमें वक्ताओं ने आगे भी संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

Oct 28, 2025 - 02:54
 0
महिला कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन ! महिलाओं के संघर्ष बिना घर, परिवार और समाज कभी स्वर्ग नहीं बन सकता- पूर्णिमा पांडेय
महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता को संबोधित करती पूर्णिमा पांडेय।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । “महिलाएं यदि अपने हक के लिए संघर्ष करना नहीं सीखेंगी तो घर, परिवार और समाज कभी स्वर्ग नहीं बन सकते। देश की 50 प्रतिशत आबादी होने के बावजूद महिलाएं यदि राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं होंगी तो विकास अधूरा रहेगा।” यह बात उज्जैन की महिला कांग्रेस नेत्री एवं संगठन सृजन अभियान की जिला प्रभारी पूर्णिमा पांडेय ने कही।

कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा पांडेय यहां शहर महिला कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने संगठन के पुनर्गठन को लेकर महिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से रायशुमारी की। पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने कहा कि आज देश का चुनावी परिदृश्य महिलाओं के वोट के इर्द-गिर्द घूम रहा है। महिलाओं को यह सोचना चाहिए कि महंगाई क्यों है, बेरोजगारी क्यों है और बेटियां असुरक्षित क्यों हैं? हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन का उदाहरण देखकर यह विचार करना चाहिए कि महिलाओं का सच्चा भला आखिर किस पार्टी में है।

कांग्रेस महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उपयुक्त और सुरक्षित मंच है- कटारिया

पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि महिला स्वयं शक्ति का प्रतीक है और उस शक्ति का उपयोग परिवार एवं राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सबसे उपयुक्त और सुरक्षित मंच है। अध्यक्षता कर रही शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महिला सृजन से ही राष्ट्र, समाज और परिवार सुखी हो सकते हैं। कांग्रेस ने हर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई है और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ जोरदार आंदोलनों की अगुवाई की है। यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

ये रहीं उपस्थित

कार्यक्रम में कविता महावर, नजमा बेलूत, राधा प्रजापत, हिना खान, अनु नेकाड़ी, केसरबाई, प्रियंका, गोल्डी, जूही, आंचल, हंसा रांका, कमलेश चौहान, साधना नकुम, कुंती जाटव, ताज मंसूरी, आरिफा, योगेश, सीमा, लीलाबाई, मंजूबाला गुर्जर, सावित्री, अनीता बैरागी, रानी देवदा, पदम जैन, संजू भाटी, रुखसाना, मनोरमा तिवारी, शानू शाह, आयशा कुरैशी, सविता, साधना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने किया। आभार प्रदर्शन नगर निगम सचेतक ने किया। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।