रतलाम में कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह 29 अक्टूबर को, विभिन्न समाजों के प्रमुखों का सम्मान भी होगा

रतलाम शहर कांग्रेस शहर के विभिन्न समाजों के नागरिकों का सम्मान करेगा। इस मौके पर दीप मिलन समारोह भी आयोजित होगा।

Oct 28, 2025 - 01:40
Oct 28, 2025 - 01:41
 0
रतलाम में कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह 29 अक्टूबर को, विभिन्न समाजों के प्रमुखों का सम्मान भी होगा
कांग्रेस।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर जिला कांग्रेस कमेटी दीपावली मिलन समारोह एवं शहर के विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों का सम्मान समारोह 29 अक्टूबर को होगा। आयोजन सुबह 11 बजे चम्पा विहार, सागोद रोड, रतलाम पर होगा।

आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया रहेंगे। अध्यक्षता सरदारपुर के विधायक प्रताप ग्रेवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत एवं शहर प्रभारी राजा चौकसे उपस्थित रहेंगे। दीप मिलन समारोह के दौरान रतलाम शहर के विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शांतीलाल वर्मा एवं सभी मोर्चा-संगठनों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।