मप्र राज्य रूपंकर कला पुरस्कार एवं प्रदर्शनी में रतलाम की सुरभि जैन का चयन, एकमात्र कलाकार हैं उज्जैन सभाग से

मप्र राज्य रूपंकर कला पुरस्कार एवं प्रदर्शनी में रतलाम की कलाकार सुरभि जैन को उल्लेखनीय सफलता मिली है।

Feb 21, 2022 - 19:32
 0
मप्र राज्य रूपंकर कला पुरस्कार एवं प्रदर्शनी में रतलाम की सुरभि जैन का चयन, एकमात्र कलाकार हैं उज्जैन सभाग से
सुरभि जैन (रतलाम)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम l मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार एवं प्रदर्शनी में रतलाम की सुरभि विवेक कोचर (जैन) का चयन हुआ है। सुरभि ने अपनी कल्पनाओं को कैनवास पर उकेरा था। इसका प्रदर्शन खजुराहों में आयोजित प्रदर्शनी में किया गया। समाजसेवी महेंद्र गादिया ने बताया सुरभि उज्जैन संभाग की एकमात्र कलाकार हैं जिन्हें यह उपलब्धि मिली है। इस उपलब्धि पर सुरभि को पूरे जैन समाज और रतलाम के कलाप्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

150

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।