अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज होगा वृद्धों का स्मान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगेगा

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्तूबर को मनेगा। इस दिन रतलाम शहर में वृद्धों का स्मान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होगा।

Sep 30, 2022 - 23:49
 0
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज होगा वृद्धों का स्मान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगेगा
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी और सामाजिक न्याय विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर वृद्धजन का सम्मान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होगा।

आयोजन सुबह 11 बजे वृद्ध आश्रम विरियाखेड़ी में होगा। आयोजन के अतिथि कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, रेडक्रॉस के प्रांतीय प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व चेयरमैन महेंद्र गादिया, अपर कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव एम. एल. आर्य तथा सामाजिक न्याय विभाग की उप संचालक संध्या शर्मा रहेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।