श्री माहेश्वरी समाज रतलाम के चुनाव 5 मार्च को, सीए गोपाल काकानी चुनाव अधिकारी नियुक्त, 3 साल के लिए चुना जाएगा 51 सदस्यों वाला कार्यकारी मंडल

श्री माहेश्वरी समाज रतलाम के तीन वर्षीय चुनाव का निर्णय समाज की बैठक में लिया गया। चुनाव सीए गोपाल काकानी संपन्न करवाएंगे।

Feb 15, 2023 - 09:12
Feb 15, 2023 - 09:16
 0
श्री माहेश्वरी समाज रतलाम के चुनाव 5 मार्च को, सीए गोपाल काकानी चुनाव अधिकारी नियुक्त, 3 साल के लिए चुना जाएगा 51 सदस्यों वाला कार्यकारी मंडल
श्री माहेश्वरी समाज के चुनाव 5 मार्च को। गोपाल काकानी चुनाव प्रभारी नियुक्त।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री माहेश्वरी समाज रतलाम के चुनाव 5 मार्च को होंगे। 51 सदस्यी कार्यकारी मंडल का चुनाव 3 साल के लिए होगा।

यह निर्णय श्री माहेश्वरी समाज कार्यकारी मंडल की कसारा बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में संपन्न हुई बैठक में लिया गया। अध्यक्षता समाज अध्यक्ष पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा ने की। डागा ने बताया 51 सदस्यी कार्यकारी मण्डल का 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के निर्देश पर संपन्न होगी। में मुख्य चुनाव अधिकारी सी. ए. गोपाल काकानी को बनाया गया। काकानी चुनाव समिति बनाकर चुनाव कार्यक्रम समाज को भेजेंगे। आवश्यकता होने पर 5 मार्च 2023 को चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव पर्यवेक्षक पश्चिमांचल माहेश्वरी सभा से सतीश बजाज (नागदा) रहेंगे।

चोकावार राशि जमा करने वाले ही होंगे उम्मीदवार

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन समाज बंधुओं ने लगातार 3 वर्षों की चोकावार राशि समाज को जमा की है वे ही चुनाव में उम्मीदवारी के पात्र होंगे। संचालन कोषाध्यक्ष नरेंद्र बाहेती ने किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।