शुभम गुर्जर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना ने शुभम गुर्जर (जमुनिया) को जिला खेल व युवा कल्याण विभाग के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

Apr 20, 2023 - 23:34
 0
शुभम गुर्जर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
शुभम् गुर्जर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना ने जिला खेल व युवा कल्याण विभाग में विधायक प्रतिनिधि के रूप में शुभम गुर्जर (जमुनिया) को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, दिनेश धाकड़, राजेंद्रलाला जाट, आनंदीलाल राठौड़, देवीलाल गुर्जर आदि की अनुशंसा पर की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं व ईष्ट-मित्रों ने गुर्जर को बधाई देते हुए हर्ष जताया है।

 

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।