एडवोकेट सतीश त्रिपाठी अधिवक्ता परिषद की मालवा प्रांत की कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत, झाबुआ में आयोजित बैठक में हुआ मनोनयन

अधिवक्ता परिषद के मालवा प्रांत की बैठक झाबुआ में संपन्न हुई। स्टडी सर्किल का आयोजन भी किया। इस दौरान एडवोकेट सतीश त्रिपाठी को प्रांत कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया।

Apr 29, 2024 - 02:50
Apr 29, 2024 - 02:51
 0
एडवोकेट सतीश त्रिपाठी अधिवक्ता परिषद की मालवा प्रांत की कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत, झाबुआ में आयोजित बैठक में हुआ मनोनयन
सतीश त्रिपााठी, एडवोकेट।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अधिवक्ता परिषद मालवा प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक रविवार को झाबुआ स्थित होटल अंबा पैलेस में आयोजित की गई। इसमें रतलाम के एडवोकेट सतीश त्रिपाठी को प्रांत कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया।

अधिवक्ता परिषद की बैठक का आयोजन उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति जीडी सक्सेना एवं आईएस श्रीवास्तव मुख्य आतिथ्य में हुआ। इसमें प्रांत के 16 जिलों के अधिवक्ताओं ने भाग लिया। बैठक में नवीन आपराधिक कानून को लेकर स्टडी सर्किल का भी आयोजन किया गया।

इस दौरान मालवा प्रांत के नवीन दायित्व की घोषणा की गई। क्षेत्र संयोजक विक्रम दुबे एवं प्रांत अध्यक्ष उमेश यादव ने सतीश त्रिपाठी को प्रांत कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया। बैठक में रतलाम जिला अध्यक्ष घनश्याम दास बैरागी, जावरा तहसील सह प्रमुख अश्विन पालीवाल, आलोट इकाई अध्यक्ष नितिन व्यास सहित संजय शाह, सौरभ सुराणा, सीमा डिंडोर, सतीश त्रिपाठी आदि अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।