RDA के CEO का प्रभार संयुक्त कलेक्टर तरुण जैन को, प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर ने सौंपी जिम्मेदारी
रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया ने संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम (शहर) तरुण जैन को रतलाम विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम (शहर) तरुण जैन को सौंपा है। जैन अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से RDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद का प्रभार संभालेंगे।
प्रशासकीय आदेश के अनुसार, रतलाम विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पद प्रथम श्रेणी का है। प्रशासकीय आवश्यकता एवं कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने तरुण जैन को उक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जैन वर्तमान दायित्वों के साथ रतलाम विकास प्राधिकरण के कार्यों का भी संचालन करेंगे। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।





