नामली में दर्दनाक हादसा ! कुएं में गिरा 14 वर्षीय बालक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सकी जान

रतलाम के नामली में 14 वर्षीय बालक कुएं में गिर गया। SDRF और पुलिस ने करीब 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन किशोर की जान नहीं बच सकी।

Apr 16, 2026 - 01:53
 0
नामली में दर्दनाक हादसा ! कुएं में गिरा 14 वर्षीय बालक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सकी जान
नामली के कुएं में गिरा 14 वर्षीय बालक।

65 फीट पानी से भरे गहरे कुएं में गिरा किशोर; SDRF, पुलिस और ग्रामीणों ने किया संयुक्त ऑपरेशन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली कस्बे से बड़ी घटना सामने आई हैं। यहां 14 वर्षीय एक किशोर गहरे कुएं में गिर गया। जानकारी मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे बचाव कार्य किया लेकिन बालक की जान नहीं बच सकी। अभी बालक के कुएं में गिरने के कारण का पता नहीं चल सका है।

150

घटना नामली के मंडी गेट के पास स्थित कुएं पर घटी। इसमें विशाल पिता बाबूलाल हारी (14) निवासी खाखराकुड़ी कुएं में गिर गया था। घटना की जानकारी शाम को 6 बजे के करीब तक मिली जब बालक को उसके परिजन ढूंढने निकले। इस दौरान पता चला कि विशाल कुएं में गिर पड़ा है। इससे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और बालक को कुएं से बाहर निकालने के लिए प्रयास में जुटे।

500
200

कुआं गहरा और पानी भरा होने से आई दिक्कत

पुलिस और ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला लेकिन बात नहीं बनी। वजह कुआं काफी गहरा है और उसमें लगभग 65 फीट तक पानी भरा था। इससे सबसे पहले कुएं को खाली करने का निर्णय लिया गया। कुएं का पानी उलीचने के लिए किसानों के मोटरपम्प लगाए गए। करीब 11.15 बजे एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। 8 सदस्यीय टीम ने बचाव कार्य शुरू किया और किशोर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार किशोर और उसके परिजन गांव से यहां गाय और मवेशी चराने आते हैं।

ये पूरे समय डटे रहे

कुएं में गिरे बालक को रेस्क्यू करने के लिए एसडीओपी किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी, नगर परिषद सीएमओ नासिर अली और स्टाफ, एसडीआरएफ के कमांडो बद्री मण्डलोई सहित पुलिस टीम तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण पूरे समय डटे रहे।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।