साहित्य विमर्श : 'सुनें सुनाएं' का तेरहवां सोपान 1 अक्टूबर को, इस बार ‘आधी आबादी’ पढ़ेगी अपनी प्रिय रचनाएं

सुनें सुनाएं का 13वां सोपान 1 अक्तूबर को होगा। इस आयोजन में 10 महिलाएं अपनी प्रिय रचना पढ़ेंगी।

Sep 28, 2023 - 08:24
Oct 1, 2023 - 16:43
 0
साहित्य विमर्श : 'सुनें सुनाएं' का तेरहवां सोपान 1 अक्टूबर को, इस बार ‘आधी आबादी’ पढ़ेगी अपनी प्रिय रचनाएं
सुनें सुनाएं।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । देश और दुनिया में इस समय महिलाओं को उनके अधिकार देने पर बहस हो रही है।  ऐसे में रचनात्मक वातावरण बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए 'सुनें सुनाएं' ने तेरहवें सोपान को महिलाओं पर ही केन्द्रित किया है। इसमें आधी आबादी अपनी प्रिय रचनाओं का पाठ करेगी।

'सुनें सुनाएं' का तेरहवां सोपान 1 अक्टूबर 2023, रविवार को जी. डी. अंकलेसरिया रोटरी हॉल (एनैक्सी प्रथम तल), रतलाम पर सुबह 11 बजे से होगा। आयोजन में नीता गुप्ता द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की रचना 'उमर की ऐसी तैसी', योगिता राजपुरोहित अनुपमा भगत की कविता 'आसान नहीं होता' का पाठ करेंगी। सुशीला भाटी द्वारा जुझारसिंह भाटी की रचना 'मुझको बहुत भाती हैं तेरी बिंदियां', आशा श्रीवास्तव द्वारा संजय सिंह की कविता 'बाबूजी' का पाठ, रीता दीक्षित द्वारा प्रदीप की रचना 'चलो चलें मां' का पाठ, सीमा बोथरा रश्मि गुप्ता की रचना 'नया कृष्णा आना होगा' का पाठ किया। रजनी व्यास द्वारा उत्कर्ष यथार्थ की रचना 'चोरियां जो कहीं दर्ज़ नहीं होतीं दरार अर्चना दलाल द्वारा सविता पाटिल की रचना 'आत्मविश्वास' का पाठ, आशारानी उपाध्याय द्वारा सिद्दीक़ रतलामी की रचना 'गैरों को जाना पहचाना मत कहना' का पाठ, सुशीला सिंह द्वारा रामधारी सिंह 'दिनकर' की रचना 'क्षमा शोभती उस भुजंग को' का पाठ किया जाएगा।

150

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम की अवधि एक घंटा सुबह 11 बजे से 12 बजे तक तय है। आयोजन के प्रारंभ में रचनाओं का पाठ होता है और शेष समय में रचनाओं पर सार्थक विमर्श। 'सुनें सुनाएं' ने शहर के रचनात्मक अभिरुचि के साथियों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।