कौन हैं श्री राम ? यह जानने के लिए पढ़िए प्रो. अज़हर हाशमी के ये दोहे, ये अपके मन-मस्तिष्क में उकेर देंगे मर्यादा पुरुषोत्तम की तस्वीर

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की महिमा पर दोहे, सोरठे, चौपाई सहित अनेकों छंद और लेख लिखे गए हैं। इसी क्रम में ऐसा ही एक प्रयास कवि, साहित्यकार और चिंतक प्रो. अज़हर हाशमी ने भी 5 दोहे लिखे गए हैं। ये पांच दोहे आपके मन मस्तिष्क में श्री राम की तस्वीर उकेर देंगे।

Apr 17, 2024 - 22:20
Apr 18, 2024 - 00:06
 0
कौन हैं श्री राम ? यह जानने के लिए पढ़िए प्रो. अज़हर हाशमी के ये दोहे, ये अपके मन-मस्तिष्क में उकेर देंगे मर्यादा पुरुषोत्तम की तस्वीर
भगवान श्री राम।

राम यानी मर्यादा, पावनता से प्रीति…

तात्पर्य श्री राम का, मानवता का ग्रंथ।
रामनवमी का आशय, चुनो सत्य का पंथ।।

राम का अर्थ कर्म है, राम, सत्य की नीति।
राम यानी मर्यादा, पावनता से प्रीति।।

राम, नाम है न्याय का, राम सिद्धि-उत्कर्ष।
राम, करुणा निधान हैं, राम क्षमा-श्री-हर्ष।।

राम, त्याग की भावना, राम तेज का पुंज।
राम, कथानक कर्म का, राम दया का कुंज।।

रामनवमी सिखा रही, राम-जन्म का अर्थ।
यानी प्रभु श्री राम हैं, साहसी-वीर-समर्थ।।

-प्रो. अज़हर हाशमी

(भगवान श्री राम पर लिखे गए दोहे समाचार पत्र ‘पत्रिका’ से साभार)

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।