पुलिस विभाग में तबादले : MP के 55 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की तबादला सूची जारी, स्वयं के व्यय और निवेदन पर बदली जिम्मेदारियां

मप्र के 55 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की तबादली सूची जारी की गई है। सूची सोमवार को देर रात जारी हुई।

Feb 25, 2025 - 00:04
 0
पुलिस विभाग में तबादले : MP के 55 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की तबादला सूची जारी, स्वयं के व्यय और निवेदन पर बदली जिम्मेदारियां
मप्र के 55 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश के पुलिस विभाग के 55 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की तबादला सूची सोमवार रात को जारी हुई। सभी को स्वयं के व्यय और निवेदन किए जाने पर स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के पश्चात पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा अनुमोदित तबादला सूची सोमवार रात को जारी की गई है। इसमें प्रदेश के 55 कार्यवाहक निरीक्षक और निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधिकारियों के स्वयं के व्यय और अनुरोध पर उनके तबादले आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से किए जा रहे हैं।

जारी आदेश में बताया गया है कि संबंधित निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों को आमद देने के बाद जिले के अंदर कार्य आवंटन संबंधित जिले के एसपी द्वारा किया जाएगा। आदेश में सभी को समयावधि में कार्यमुक्त करने के निर्देश भी हैं। अगर कोई पुलिस अधिकारी निलंबित है तो उसे कार्यमुक्त नहीं करते हुए पुलिस मुख्यालय को सूचित करने के लिए भी कहा गया है।

इनका हुआ तबादला

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।