उपलब्धि : पर्यावरण डाइजेस्ट के संपादक डॉ. खुशालसिंह पुरोहित 'संपादक रत्न' की उपाधि से सम्मानित, नाथद्वारा में हुए पाटोत्सव एवं ब्रजभाषा समारोह 2025 में मिला सम्मान

साहित्य मंडल नाथद्वारा द्वारा पाटोत्सव एवं ब्रजभाषा समारोह 2025 का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण डाइजेस्ट पत्रिका के संपादक डॉ. खुशालसिंह पुरोहित को संपादक रत्न से अलंकृत किया गया।

Feb 24, 2025 - 23:29
 0
उपलब्धि : पर्यावरण डाइजेस्ट के संपादक डॉ. खुशालसिंह पुरोहित 'संपादक रत्न' की उपाधि से सम्मानित, नाथद्वारा में हुए पाटोत्सव एवं ब्रजभाषा समारोह 2025 में मिला सम्मान
पर्यावरण डाइजेस्ट पत्रिका के संपादक डॉ. खुशालसिंह पुरोहित को संपादक रत्न की मानद उपाधि सम्मानित करते अतिथि।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पर्यावरण की राष्ट्रीय पत्रिका "पर्यावरण डाइजेस्ट" के संपादक डॉ. खुशालसिंह पुरोहित को ‘संपादक रत्न’ की मानद उपाधि प्रदान की गई। पुरोहित को यह उपाधि उनके हिंदी पत्रिका संपादन के क्षेत्र में अनुपम योगदान के लिए राजस्थान के नाथद्वारा में पाटोत्सव एवं ब्रजभाषा समारोह 2025 के दौरान प्रदान की गई।

साहित्य मण्डल नाथद्वारा के तत्वावधान में प्रसिद्ध भगवताचार्य पण्डित मदन मोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित 2 दिवसीय समारोह का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, आंध्रप्रदेश और हरियाणा से आए साहित्यकारों, संपादकों, लोककलाकारों एवं पत्रकारों ने विभिन्न सत्रों में अपने विचार रखे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्रज भाषा कवि सम्मेलन रहा जिसमें कवियों ने देर रात तक श्रोताओं को ब्रज रस से आनंदित किया।

कृतियों का लोकार्पण भी हुआ

सामारोह में हिंदी एवं ब्रज भाषा साहित्यकारों, संपादकों, लोककलाकारों, सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों एवं पुरजन सम्मान के साथ ही सद्य प्रकाशित कृतियों का लोकार्पण भी संपन्न हुआ। अंत में साहित्य मण्डल नाथद्वारा के प्रधानमंत्री श्यामप्रकाश देवपुरा ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 

40 वर्ष से हो रहा आयोजन

बता दें कि, भगवान श्री कृष्ण की आराधना, ब्रज मंडल की वंदना और मेवाड़ की पावन धरा पर ब्रज संस्कृति के पालन पोषण का यह अनुष्ठान पिछले चालीस वर्षों से नियमित हो रहा है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।