रतलाम के सृजन कॉलेज में हुई संभाग स्तरीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता, उज्जैन के एमआईटी की टीमें रहीं विजेता

संभाग स्तरीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में उज्जैन के महाकाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की टीमें बनीं विजेता।

Nov 25, 2023 - 23:35
Nov 29, 2023 - 14:24
 0
रतलाम के सृजन कॉलेज में हुई संभाग स्तरीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता, उज्जैन के एमआईटी की टीमें रहीं विजेता
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि एवं सृजन कॉलेज के अध्यक्ष अनिल झालानी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के अंतर्गत उज्जैन संभाग स्तरीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सृजन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रतलाम में किया गया। स्पर्धा में उज्जैन के महाकाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की बाल और बालिका वर्ग की टीमें विजयी रहीं। 

नोडल वॉलीबाल प्रतिस्पर्धा में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट रेफरी अमानत खान ने टॉस करवा कर स्पर्धा प्रारंभ करवाई। उन्होंने इस मौके पर कहा कि खेल और शिक्षा के बीच में इस तरह से समन्वय होना चाहिए कि व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास हो। प्रारंभ में स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष अनिल झालानी ने दिया। झालानी ने कहा खेल जगत में हम सिर्फ खेल को ही नहीं खेलते, इन खेलों के माध्यम से हम अपने शरीर व बुद्धि दोनों का विकास कर रहे होते हैं।, वॉलीबाल नोडल स्पर्धा में इंजीनियरिंग महाविद्यालय की बालक वर्ग की सात तथा बालिका वर्ग की चार टीमों ने भाग लिया।

स्पर्धा में उज्जैन के महाकाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की बालक और बालिका वर्ग क टीमें विजयी रहीं। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान किए और विजेता व उपविजेता टीम को बधाई दी।

मुख्य अतिथि अमानत खान को स्मृति चिह्न संस्था अध्यक्ष झालानी ने प्रदान किया। स्पर्धा को सफल बनाने में सृजन महाविद्यालय की खेल शिक्षिका ताहिरा खान, रैफरी मुराद शेख, लोकेन्द्र सिंह डोडिया, शंकारलाल मालवी, राहुल वर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही। संचालन निसर्ग दुबे ने किया। आभार प्राचार्य डॉ. यादव ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।