रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे के सेफ्टी पहलुओं की समीक्षा की, पाक्षिक सेफ्टी कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेफ्टी के पहलुओं की समीक्षा के दौरान पाक्षिक सेफ्टी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

Nov 25, 2023 - 20:50
Nov 29, 2023 - 14:24
 0
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे के सेफ्टी पहलुओं की समीक्षा की, पाक्षिक सेफ्टी कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
सेफ्टी के पहलुओं की समीक्षा करते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे के सेफ्टी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सिग्नलिंग और यार्ड के आधुनिकीकरण को लेकर चर्चा की।

रेलमंत्री अश्विन वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के सदस्यों, जोनल अधिकारियों, मंडल अधिकारियों और आरडीएसओ के साथ बैठक की। इस दौरान विभिन्न सेफ्टी पहलुओं पर बात की। उन्होंने स्वचालित सिग्नलिंग, कर्मचारियों के लंबे समय तक काम करने, यार्ड आधुनिकीकरण, यार्ड बुनियादी ढांचे, डस्टर प्रबंधन टीम में सेफ्टी के विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने पाक्षिक सेफ्टी कार्ययोजना बनाने और उसकी नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।