‘ये भगवा रंग...’ फेम गायिका शहनाज अख्तर की भजन संध्या रतलाम में 10 जून को, महाकाल और मातारानी के भजन प्रस्तुत करेंगी

गायिका शहनाज अख्तर पहली बार रतलाम आ रही हैं। ये भगवा रंग... गीत की गायिका यहां महाकाल और माता रानी के भजन प्रस्तुत करेंगी।

Jun 4, 2023 - 20:43
Sep 11, 2023 - 20:45
 0
‘ये भगवा रंग...’ फेम गायिका शहनाज अख्तर की भजन संध्या रतलाम में 10 जून को, महाकाल और मातारानी के भजन प्रस्तुत करेंगी
शहनाज अख्तर 10 जून को रतलाम में।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 'ये भगवा रंग...', 'मैया के दिवानों ने दरबार सजाया है...', 'छुम छुम छनन बाजे मैया पाओं पैजनिया...' जैसे आदि भजनों व गीतों की प्रस्तुति देने वाली सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर रतलाम आ रही हैं। शहनाज रतलाम में भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति देंगी।

भजन संध्या का आयोजन 10 जून को शाम सात बजे शहर के धानमंडी चौराहे पर होगा। पहली बार रतलाम आ रहीं गायिका शहनाज अख्तर बाबा महाकाल और माता रानी के भजनों की प्रस्तुति देंगी। आयोजकों द्वारा शहर की धर्मप्रेमी जनता से भजन संध्या में सपरिवार शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।