सनातन सोशल ग्रुप के स्थापना दिवस  पर युवा संगोष्ठी 15 जनवरी को, संगोष्ठी का विषय होगा ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के मंदिर और प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन’

सनातन सोशल ग्रुप द्वारा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 15 जनवरी को रतलाम में श्री राम धाम के विषय पर युवा संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

Jan 14, 2024 - 21:35
 0
सनातन सोशल ग्रुप के स्थापना दिवस  पर युवा संगोष्ठी 15 जनवरी को, संगोष्ठी का विषय होगा ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के मंदिर और प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन’
सनातन सोशल ग्रुप की युवा संगोष्ठी 15 जनवरी को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सनातन सोशल ग्रुप के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 जनवरी को युवा संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी का विषय 500 वर्ष के संघर्ष के पश्चात 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम के मंदिर एवं प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होगा।

सनातन सोशल ग्रुप  संयोजक मुन्नालाल शर्मा और अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कि कालिका माता सभागृह में सोमवार को शाम 4.30 बजे संगोष्ठी की शुरुआत होगी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामप्रभु के मंदिर का विषय भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व को गौरवांवित करने वाला विषय है। सनातन सोशल ग्रुप पदाधिकारियों ने युवाओं से इस आयोजन में उपस्थित होने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।