भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव 31 मार्च को, सकल जैन श्रीसंघ की धर्मसभा भी होगी
रतलाम श्री महावीर भगवान का 2650वां जन्म कल्याण महोत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। महोत्सव 31 मार्च को मनेगा।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में इस वर्ष 31 मार्च को भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनेगा। इसकी तैयारियों के लिए सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकीज में श्री सकल जैन श्रीसंघ की बैठक संपन्न हुआ। इसमें प्रति वर्षानुसार जैन स्कूल में धर्मसभा एवं स्वामी वात्सल्य आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक का शुभारंभ नवकार महामंत्र के जाप से हुआ। वक्ताओं ने कहा कि रतलाम में समग्र जैन समाज जिस तरह एकजुट होकर भगवान महावीर की जयंती मनाता है, उसकी सर्वत्र चर्चा होती है और एकजुटता की मिसाल दी जाती है। इस वर्ष भी उसी परंपरा का निर्वाह होगा। प्रकाश मूणत ने भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सकल जैन श्रीसंघ कई वर्षों से पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में विगत 15 वर्षों से भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मना रहा है।
ये भी पढ़ें
महावीर जयंती की संध्या पर जाप भी होंगे
समस्त जैन श्री संघों के सान्निध्य से यह आयोजन सफल होता है। बैठक को सुशील छाजेड़, निर्मल लुनिया, दिगम्बर समाज से कीर्ति बड़जात्या और मांगीलाल जैन एव महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। राजेश सुराणा ने वार्ड व्यवस्था हेतु विभिन्न संगठनों को परिपत्र प्रदान किया। ललित कोठारी एव राजेंद्र खाबिया ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर 30 मार्च को आयोजित जाप में अधिक से अधिक उपस्थित होने का आह्वान किया।
इन्होंने दिए सुझाव और मार्गदर्शन
बैठक में सकल जैनश्री संघ के श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय के अशोक जैन चैटाला, श्री साधुमार्गी जैन श्रीसंघ के विनोद मेहता, श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ के रजनीकांत झामर, श्री आराधना भवन ट्रस्ट के हिम्मत गेलड़ा, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचैक के अजय खिमेसरा, श्री तेरापंथ महासभा के विजय वोरा, श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ के सुशील छाजेड़, श्री खरतरगच्छ श्रीसंघ के अशोक चौपड़ा, श्री ज्ञानगच्छ श्रीसंघ के रीतेश डोसी, श्री शांत कांत जैन श्रीसंघ के मोहनलाल पिरोदिया, श्री पार्श्वनाथ जैन मित्र मंडल के प्रकाशचंद दरड़ा, श्री सज्जन मिल क्षेत्र श्रीसंघ के हंसराज चौपड़ा, श्री आदिनाथ कुन्दकुन्ड कहान दिगम्बर जैन पारमार्थिक समिति के राजकुमार अजमेरा, श्री दिगम्बर साठ घर गोठ के नरेंद्र गोधा, श्री दिगम्बर स्टेशन श्रीसंघ के ओम अग्रवाल, श्री दिगम्बर हुम्मड़ समाज के जयंतीलाल पाणोत, श्री दिगम्बर जैन नरसिंहपुरा के राजेश कुमार भुजियावाला एवं श्री सुधर्मा जैन सेवा संघ के श्रेणिक चाणोदिया ने मार्गदर्शन दिया।
ये भी पढ़ें
70 से अधिक समाज व संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल
इस दौरान श्री सकल जैन श्रीसंघ के संचालक मण्डल सदस्य ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशील छाजेड़, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल एवं राजेश सुराना मंचासीन और 70 से अधिक समाज एव संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संचालन और आभार प्रदर्शन प्रकाश मूणत ने किया।






