भारत का उदय यानी युवाओं का उदय, युवा निश्चिंत रहें क्योंकि सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है- मंत्री चेतन्य काश्यप

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रतलाम सहित पूरे देश में नवमतदाता सम्मेलन आयोजित हुए। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअवल उद्भोषण देखा और सुना गया।

Jan 25, 2024 - 20:27
Jan 26, 2024 - 22:15
 0
भारत का उदय यानी युवाओं का उदय, युवा निश्चिंत रहें क्योंकि सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है- मंत्री चेतन्य काश्यप
नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री एवं चेतन्य काश्यप (कैबनिटे मंत्री- मप्र)

रतलाम जिले में 10 स्थानों आयोजित हुए नव मतदाता सम्मेलन, युवा मतदाताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार को देशभर में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किए गए। इसी क्रम में रतलाम जिले की सभी विधानसभाओं में भी सम्मेलन हुआ। रतलाम का मुख्य सम्मेलन रंगोली सभागृह में आयोजित हुआ। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप और लोकसभा विस्तारक शिवलाल पाटीदार सहित सैकड़ों युवा मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन देखा एवं सुना।

इस मौके पर संबोधित करते हुए मंत्री काश्यप ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह भाषण देश में 5 हजार स्थानों पर दिखाया गया है। प्रधानमंत्री का पूरा भाषण युवाओं पर केंद्रित था। अब भारत का उदय होना प्रारंभ हुआ है। भारत का उदय यानी युवाओं का उदय है। मोदी जी ने कहा है कि हमने देश में एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया है, जो विकास की गति को बढ़ाएगा। रतलाम का सौभाग्य है कि इसके समीप से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे निकल रहा है। उसके पास हमने एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाया है, जो रतलाम के युवाओं का भविष्य बदलेगा।

युवा भारत से जुड़कर करेंगे अपने भविष्य का निर्माण

मंत्री काश्यप ने कहा कि युवाओं के भविष्य को बनाने के लिए मोदी जी के मन में जो ऊर्जा है, उसे आज हमने उनकी वाणी से प्राप्त किया है। आप निश्चिंत रहिए आपके लिए सरकार हर कदम पर खड़ी है। आपके मन में कोई नया विचार आए तो स्टार्टअप योजना से जुड़कर आप काम को शुरू करें और योजना का लाभ ले। मैं उम्मीद करता हूं कि अगले लोकसभा चुनाव में जब आप मतदान करेंगे तो वह भारत के भविष्य के लिए, आपके अपने भविष्य के लिए करेंगे और मेरा युवा भारत से जुड़कर अपने भारत का निर्माण करेंगे।

आरंभ में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया। बताया कि कार्यक्रम में पहली बार मतदाता बने 18 वर्ष से 23 वर्ष के युवा शामिल रहे। रतलाम ज़िले में 10 नव मतदाता सम्मेलन में हजारों की संख्या में नव मतदाता शामिल हुए। मध्य प्रदेश में 10 लाख नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान सिद्धार्थ कटारिया, जलज सांखला, सत्यजीत राजावत,  प्रतीक विजयवर्गीय, आयुष पड़ियार, चिराग असरानी, संदीप मौर्य, लक्ष्य लालवानी आदि मौजूद रहे।

आयुष ग्राम में महापौर पटेल शामिल हुए

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार को रतलाम का दूसरा नवमतदाता सम्मेलन आयुष ग्राम में हुआ। इसमें महापौर प्रहलाद पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जयेश जाजोरिया सहित बड़ी संख्या में युवा मतदाता उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।