जीएमसी रतलाम में 1200 लोगों ने देखा हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई की किताबों का विमोचन समारोह

मप्र में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई की रविवार को शुरुआत हो गई। पाठ्यक्रम की किताबों का विमोचन देश के गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में किया।

Oct 16, 2022 - 21:46
 0
जीएमसी रतलाम में 1200 लोगों ने देखा हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई की किताबों का विमोचन समारोह
शासकीय मेडिकल कॉलेज, रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की अध्यक्षता में रविवार को हुए हिंदी में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम की पुस्तकों के विमोचन का ऑनलाइन प्रसारण हुआ। यहां प्रसारण शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम के कान्फ्रेंस हॉल तथा सभी लेक्चर थियेटर (LT 01, LT 02, LT 03 और LT 04) में किया गया। करीब 1200 लोग इस पल के वर्चुअल साक्षी बने।

कार्यक्रम डीन डॉ. जितेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता तथा गणमान्य विशेष अतिथियों जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत तथा जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा की उपस्थिति में लोगों ने आयोजन का प्रसारण देखा। इनमें चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम में अध्ययनरत 475 मेडिकल स्टूडेंट, जिले में अध्ययनरत 11वीं तथा 12वीं के 530 छात्र-छात्राएं, 96 चिकित्सा शिक्षक व फैकल्टी, 125 नर्सिंग पैरामेडिकल एवं लिपिकीय संवर्ग कर्मचारी तथा 25 विशेष आमंत्रित सदस्यों सहित 1200 से अधिक लोगों शामिल हुए। एमबीबीएस पाठ्यक्रम हिंदी में भी संचालित होने से विद्यार्थी खासा उत्साहित दिखाई दिया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।