आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी के 2 वरिष्ठ खिलाड़ी 8वीं वेस्ट जोन सॉफ्टबाल सीनियर स्पर्धा के लिए चयनित, 26 से 28 मार्च तक होगी स्पर्धा

8वीं वेस्ट जोन सॉफ्टबाल सीनियर प्रतियोगिता के लिए रतलाम के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये 26 से 28 मार्च तक शाजापुर में होने वाली स्पर्धा में मप्र टीम से खेलेंगे।

Mar 25, 2022 - 23:30
 0
आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी के 2 वरिष्ठ खिलाड़ी 8वीं वेस्ट जोन सॉफ्टबाल सीनियर स्पर्धा के लिए चयनित, 26 से 28 मार्च तक होगी स्पर्धा
रेणुका डोडिया, निमित शर्मा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 8वीं वेस्ट जोन सॉफ्टबाल सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 मार्च तक शाजापुर में होगा। इसके लिए आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी के 2 वरिष्ठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह ठाकुर और संस्थापक वीरेंद्र गुर्जर ने बताया प्रतियोगिता में रतलाम के निमित शर्मा और रेणुका डोडिया का चयन मध्यप्रदेश की टीम के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी आर. सी. तिवारी, अश्विनी शर्मा, महेंद्र सोलंकी, अशोक व्यास, महेंद्र शुक्ला, अनुज शर्मा, अमितसिंह राजपूत, अर्पित कुमावत, गौरव मेहता, रईस खान, श्रवण पंड्या, ललिता चौहान, राहुल परमार, अशोक धाकड़, शुभम तलोदिया, महेंद्र पंवार, अजय तलवाड़िया आदि ने शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।