रॉयल हॉस्पिटल का 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का महाअभियान जारी, घटला गांव में 305 मरीजों ने लिया चिकित्सा लाभ

रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रतलाम जिला मुख्यालय से सटे ग्राम घटला में शिविर आयोजित किया गया।

Jul 10, 2023 - 00:08
 0
रॉयल हॉस्पिटल का 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का महाअभियान जारी, घटला गांव में 305 मरीजों ने लिया चिकित्सा लाभ
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए रॉयल हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया का स्वागत कर धन्यवाद देते घटला गांव के रहवासी। समीप हैं, हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. उबेद अफजल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सालाखेड़ी द्वारा रविवार को घटला गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें घटला और आसपास के क्षेत्र के 305 रहवासियों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। 

शिविर का शुभारंभ सरपंच मीराबाई शिवगिरी, उपसरपंच राधेश्याम मालवीय की उपस्थिति में सम्पन हुआ। स्थानीय नागरिक भंवर गिरी, मंजू दशोरिया, यशोदा गेहलोत, गोपाल परमार, आंगनवाड़ी सहायिका विष्णु बाई केलवा सहित अन्य उपस्थित रहे। शिविर आयोजित करने के लिए ग्रामवासियों ने रॉयल हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया एवं निदेशक डॉ. उबेद अफ़ज़ल का स्वागत किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद शुरू हुआ स्वास्थ्य शिविर करीबन तीन घंटे तक चला। इसमें तीन डॉक्टरों की टीम (डॉ. शमशुल हक,  डॉ. आदित्य पाटीदार एवं महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर) ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। 

शिविर में लोगों की ब्लड प्रेशर, एसपीओ-2 सहित अन्य जांचें निःशुल्क की गईं। उन्हें बीमारियों के लक्षण के आधार पर निःशुल्क दवाई भी प्रदान की गई। गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की व्यवस्था रॉयल हॉस्पिटल की एम्बुलेंस से की गई। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी। शिविर के आयोजन में प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, संजीत परिहार, सिस्टर करुणा डामोर, सोनम शर्मा, कृष्णा परमार, बंसी भाभर आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।