फिर चला अनुशासन का डंडा, जावरा के 6 नेताओं का भाजपा से 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

टिकट वितरण के कारण बागी होकर भाजपा प्रत्याशियों के विरुद्ध लड़ने वाले और काम करने वाले लोगों को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।

फिर चला अनुशासन का डंडा, जावरा के 6 नेताओं का भाजपा से 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित
जावरा के 6 बागी नेता भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जावरा नगर मण्डल की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष ने जावरा के छह नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया है। यह कार्रवाई नगर पालिका के चुनाव में जावरा के घोषित प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने के कारण की गई है।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया निष्कासन की यह कार्यवाही इन नेताओं के चुनाव लड़ने को अनुशासनहीनता मानते हुए की गई है। त्रिपाठी के अऩुसार  जावरा नपा के वार्ड 17 से अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य मोहम्मद रफीक पेंटर, वार्ड 22 से अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी रईस मेव, वार्ड 28 से पूर्व पार्षद राजू खराड़ी, वार्ड 29 से सहकोषाध्यक्ष भाजपा शिवेन्द्र माथुर, वार्ड 20 में महिला मोर्चा सोश्यल मीडिया प्रभारी भावना शर्मा एवं वार्ड 30 से ही नगर अध्यक्ष भाजयुमो विश्वास शर्मा को मण्डल अध्यक्ष पवन सोनी की अनुशंसा पर निष्कासित किया गया है।