राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयुष ग्राम में 7 दिवसीय निःशुल्क स्त्री रोग आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आज से

डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा द्वारा 6 से 12 मार्च तक आयुष ग्राम में महिलाओं के लिए निःशुल्क स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

Mar 6, 2024 - 01:11
Mar 6, 2024 - 01:43
 0
राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयुष ग्राम में 7 दिवसीय निःशुल्क स्त्री रोग आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आज से
रतलाम में महिला दिवस के उपलक्ष्य में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वं. पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, आयुष ग्राम, रतलाम द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 7 दिनी निःशुल्क स्त्री रोग आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर 6 से 12 मार्च तक सलेगा।

आयुष ग्राम के संचालक डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी ने बताया शिविर का समय सुबह 09 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जाएगा। डॉ. गोस्वामी ने कहा है कि शिविर में आते समय अपनी पुरानी जांचों की रिपोर्ट साथ में लेकर आएं। डॉ. गोस्वामी ने सभी महिलाओं से शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।