Exam Result ! MBA, BBA और BCA का परीक्षा परिणाम घोषित, रॉयल कॉलेज के 10 विद्यार्थी विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में
रतलाम के रॉयल कॉलेज के 10 विद्यार्थियों ने विक्रम विश्वविद्यालय की एमबीए, बीबीए और बीसीए की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन (Vikram University, Ujjain) द्वारा MBA, BBA और BCA का परीक्षा परिणाम घोषित (Examination Results Declared) कर दिया गया है। इसकी विश्वविद्यालय स्तरीय प्रावीण्य सूची (Merit List) में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, रतलाम (Royal Institute of Management and Advanced Studies, Ratlam) के 10 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सत्र 2025 की मेरिट सूची में संस्थान के कुल विद्यार्थियों ने टॉप-15 में अपनी जगह बनाई है। संस्थान की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रबंधन ने बताया कि एमबीए, बीबीए और बीसीए जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने कड़े परिश्रम से विश्वविद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और प्राध्यापकों को बधाई दी।
ये भी पढ़ें
गुगालिया ने कहा कि "विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत और संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। रॉयल कॉलेज सदैव अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।" संस्था के निदेशक एवं समस्त स्टाफ ने भी मेरिट में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ये भी पढ़ें
पाठ्यक्रमवार मेरिट सूची
MBA चतुर्थ सेमेस्टर
प्रांजल पिता कैलाश चंद्र गौतमी : विश्वविद्यालय में 8वां स्थान (76.81%)
चंचल पिता हिम्मत पाटीदार : विश्वविद्यालय में 12वां स्थान (75.71%)
मोना पिता सुरेशचंद्र पाटीदार : विश्वविद्यालय में 14वां स्थान (75.33%)
BCA तृतीय वर्ष
खुशी पिता अजय पंवार : विश्वविद्यालय में 6ठा स्थान (8.55 अंक)
प्राची पिता मुकेश सुथार : विश्वविद्यालय में 13वां स्थान (8.38 अंक)
BBA तृतीय वर्ष
लितिका पिता अशोक चेलानी – विश्वविद्यालय में 5वां स्थान (8.45 अंक)
नंदिनी पिता सोनू नकवाल – विश्वविद्यालय में 6ठा स्थान (8.42 अंक)
राशि पिता कपिल खरे – विश्वविद्यालय में 8वां स्थान (8.38 अंक)
कशिश पिता दिलीप दिया– विश्वविद्यालय में 9वां स्थान (8.37 अंक)
नबीहा पिता रियाज खान– विश्वविद्यालय में 12वां स्थान (8.32 अंक)




