नशे के विरुद्ध अभियान : नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा एक लाख तक पुरुस्कार, 18 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं आवेदन

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांजन सशक्कितकरण संचालनालय द्वारा नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए आवेदन 18 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

Nov 13, 2024 - 12:08
 0
नशे के विरुद्ध अभियान : नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा एक लाख तक पुरुस्कार, 18 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं आवेदन
नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा पुरस्कार।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य में नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों और स्वैच्छिक संगठनों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें राज्य स्तरीय पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपए के दो पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र दिए जाएंगे। जिला स्तर पर 10-10 हजार रुपए के तीन पुरस्कार  होंगे।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने इसके लिए योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2024 है। इसे संचालनालय के पते या ई-मेल पर जमा कराया जा सकता है। जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन जिला कार्यालय में जमा किए जाएंगे। अधिक जानकारी कार्यालयीन समय में संबंधित कार्यालयों या विभागीय वेबसाइट socialjustice-mp-gov-in से प्राप्त की जा सकती है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।