कॉमरेड स्व. अश्विनी शर्मा का जन्मदिन 19 अगस्त को मनेगा, स्मृति में होगा पौधारोपण और खिलाड़ियों का सम्मान

अश्विनी शर्मा के जन्मदिन पर 19 अगस्त को रतलाम में पौधारोपण और खेल सम्मान समारोह आयोजित होंगे। सुबह बीमा हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण तथा शाम को राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।

कॉमरेड स्व. अश्विनी शर्मा का जन्मदिन 19 अगस्त को मनेगा, स्मृति में होगा पौधारोपण और खिलाड़ियों का सम्मान
स्व. अश्विनी शर्मा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कॉमरेड अश्विनी शर्मा की स्मृति में उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में 19 अगस्त 2026 को रतलाम में पर्यावरण संरक्षण और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रतलाम जिला खेल संघ एवं आशुतोष क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स क्लब रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत पौधारोपण से होगी, जबकि शाम को जिले के प्रतिभाशाली राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत 19 अगस्त को सुबह 9.00 बजे जवाहर नगर स्थित बीमा हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा और उपस्थितजन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे। रतलाम जिला खेल संघ के हार्दिक कुरवारा एवं आशुतोष क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स क्लब रतलाम के भूपेंद्र राठौर ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में मित्रगण एवं परिवार के सदस्यों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

इसी क्रम में 19 अगस्त की शाम 6.00 बजे न्यू रोड स्थित गुरु तेग बहादुर हॉल में खेल सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में रतलाम जिले के प्रतिभाशाली राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ खेल जगत में उनके योगदान को भी रेखांकित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

इन्होंने किया कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

मुख्य समारोह में खेल संगठनों के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। रतलाम जिला खेल संघ एवं आशुतोष क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स क्लब के आरसी तिवारी, सुरेश माथुर, अनुज शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, कमल नयन व्यास, दुर्गाशंकर मोयल, देवराज यादव, भूषण व्यास, अजय ठाकुर, दीपेंद्र ठाकुर, जोस चाको, एस. एन. पटेरिया एवं निखिल मिश्रा आदि ने जिले के खिलाड़ियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें